The Governor will issue directives to the Chief Minister regarding the deepening and widening of the Gajraj Dam.
रायपुर । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने बोरियाखुर्द, गजराज बाँध संरक्षण समिति के सदस्यों से मुलाकात की ।
इस दौरान गजराज बांध के गहरीकरण एवं चौड़ीकरण के संबंध में चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली ।
महामहिम ने समिति के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। रायपुर शहर के बहुमूल्य धरोहर गजराज बांध को संरक्षित कराने तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतू आवश्यक कदम उठाने राज्य के मुख्यमंत्री को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित करेंगे ।
राज्यपाल ने योजना को सफल बनाने हर संभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।

