ED in Action: Major move regarding the Bharatmala and DMF scams; raids conducted at nine locations!
ED IN ACTION: ED की टीमों ने प्रदेश के पांच प्रमुख जिलों रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरबा और अंबिकापुर में एक साथ नौ अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है ।
ED की यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले और जिला खनिज न्यास (DMF) फंड के उपयोग में हुई गंभीर गड़बड़ियों को लेकर हुई है।
ED की टीम ने धमतरी में भारतमाला मुआवजा घोटाले में आरोपी ठेकेदार दीपेश गांधी के घर पर छापा मारा।
दूसरी तरफ, दुर्ग और कोरबा जिलों में ईडी की टीमों ने डीएमएफ फंड घोटाले से जुड़े संदिग्धों के यहां छापा मारा ।
जांच एजेंसी मुख्य रूप से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जनहित और विकास कार्यों के लिए आरक्षित जिला खनिज न्यास निधि का उपयोग किन नियमों को ताक पर रखकर किया गया और इसका पैसा कहां-कहां ट्रांसफर हुआ।
राजधानी रायपुर और अंबिकापुर में व्यावसायिक और आवासीय परिसरों पर ED की कार्रवाई चल रही है, उनमें प्रकाश सालुंगे, किशोर एग्रो (रायपुर) के शाश्वत लुणावत और मानसून एग्रो (अंबिकापुर) के राजेश गुप्ता शामिल हैं।
इन सभी ठिकानों पर तैनात सुरक्षाबलों की मौजूदगी में ईडी के अधिकारी बैंकिंग लेनदेन, टैक्स इनवॉइस और डिजिटल वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं।

