CG FAKE MANGALSUTRA: Women and Child Development Department denies fake Mangalsutra controversy.
CG FAKE MANGALSUTRA: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दुल्हनों को नकली मंगलसूत्र दिए जाने के विवाद को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसका खंडन किया है ।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत वधुओं को चांदी का मंगलसूत्र देने का कोई प्रावधान नहीं है।

विभाग के अनुसार वर्ष 2013 में ही चाँदी के मंगलसूत्र प्रदान करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई थी।
विभाग ने कहा कि योजना के वर्तमान प्रावधानों के अनुसार लाभार्थियों को निर्धारित सामग्री और सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है, इसलिए चांदी के मंगलसूत्र को लेकर लगाए जा रहे आरोप तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं।
पीड़ित परिवारों का कहना है कि गरीब परिवारों की बेटियों के लिए चलाई जा रही योजना में इस तरह की लापरवाही सही नहीं है।
कन्या विवाह योजना के तहत जो मंगलसूत्र दिया गया, वह नकली निकला।
क्वालिटी खराब होने की वजह से उन्हें निराशा हुई. इलाके में पीड़ित परिवारों ने इसे लेकर नाराजगी जताई है।

