CJP NEWS: सौरव दास और आशुतोष रांका 7 दिन बाद होंगे रिहा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CJP NEWS: Sourav Das and Ashutosh Ranka to be released after 7 days!

 

 

CJP NEWS: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को स्पेशल एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM)  ने दोनों को रिहा कर दिया है। आशुतोष और सौरव 7 दिन से तिहाड़ जेल में बंद थे।

सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। दोनों को अदालत के सामने पेश किया गया और कार्यवाही के दौरान उनके जमानतदारों से जुड़े दस्तावेज भी जमा किए गए।

 

सौरव दास और आशुतोष रांका को 14 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उन पर आरोप था कि वे जंतर-मंतर के उस प्रदर्शन स्थल में दाखिल हुए थे, जहां प्रदर्शन की अनुमति वापस ली जा चुकी थी। इसके साथ ही उन पर शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया गया था।

19 अक्टूबर को दोनों की न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी गई थी। यह अवधि बुधवार को समाप्त हो रही थी। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की, लेकिन स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद दोनों को रिहा कर दिया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related