MAHARASHTRA POLITICS: नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे की दाऊद इब्राहिम से की तुलना! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHARASHTRA POLITICS: Nitish Rane compared Uddhav Thackeray with Dawood Ibrahim!

 

 

MAHARASHTRA POLITICS: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग कनेक्शन सामने आने के बाद से महाराष्ट्र में आरोप प्रत्यारोप का दौर चालू हो गया हैं ।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तुलना गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से की तो महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को दाऊद इब्राहिम से जोड़ दिया।

बुधवार को सिंधुदुर्ग में राणे ने कहा कि अमित शाह को लॉरेंस बिश्नोई कहने से पहले संजय राउत को उद्धव ठाकरे की ओर देखना चाहिए। उन्होंने बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं को लेकर भी ठाकरे पर कई आरोप लगाए।

नितेश राणे ने सवाल उठाया कि क्या संजय राउत साबरमती जेल में सफाईकर्मी के तौर पर काम कर रहे थे, जो उन्हें वहां लॉरेंस बिश्नोई की मौजूदगी या गैरमौजूदगी की जानकारी है?

नितेश राणे ने आगे कहा कि अगर संजय राउत को अमित शाह में लॉरेंस बिश्नोई दिखाई देते हैं, तो उन्हें भी उद्धव ठाकरे में दाऊद इब्राहिम दिखाई देता है।

उन्होंने उद्धव ठाकरे पर देशविरोधी तत्वों, बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं का समर्थन करने का आरोप भी लगाया।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related