PRESIDENT VISITS CHHATTISGARH: President Droupadi Murmu will participate in the ‘Muria Darbar’ on October 23.
PRESIDENT VISITS CHHATTISGARH: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को एकदिवसीय प्रवास पर जगदलपुर में बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु के प्रस्तावित प्रवास को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने मंच एवं बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। श्री कश्यप ने संबंधित अधिकारियोंको सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
