BASTAR DUSSEHRA: रथ चोरी की रस्म में ग्रामीण की मौत, पसरा मातम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BASTAR DUSSEHRA: Villager dies during chariot-stealing ritual; mourning ensues

 

 

BASTAR DUSSEHRA: विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरे की भीतर रैनी रस्म के दौरान बुधवार को आठ चक्कों वाले विजय रथ के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे ग्रामीण का पैर कट गया। घायल को उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोगों की भीड़ बहुत ज्यादा थी। भीड़ के कारण कई बार धक्का-मुक्की हो रही थी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस को भी तुरंत बुलाया गया।

हादसा होने के बाद रथ की गतिविधियां रोक दी गईं। दशहरा की मुख्य रस्म भी फिलहाल थम गई है।

माता दंतेश्वरी का छत्र अभी रथ पर नहीं बैठा था। परंपरा के अनुसार छत्र को रथ पर विराजित किया जाना था। छत्र की सवारी से पहले ही यह विघ्न आ गया। प्रशासन अब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहा है। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related