RAIPUR BJP MEETING: Smriti Irani’s ‘Mission 2028’ — one-on-one discussions with everyone from ministers to district in-charges
RAIPUR BJP MEETING: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियों को लेकर प्रदेश की नई प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 25 और 26 अक्टूबर को रायपुर में संगठन की मैराथन बैठकें लेंगी.
इस दौरान वर्तमान जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ ही पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों तथा संगठन में दो कार्यकाल तक विभिन्न पदों पर रहे पुराने नेताओं से भी चर्चा की जाएगी.
बैठकों में वर्ष 2013 और 2018 में विधायक रहे नेताओं तथा 2014 और 2019 में सांसद चुने गए नेताओं को विशेष रूप से बुलाया जा रहा है.
स्मृति ईरानी इनके साथ अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा कर सकती हैं. इस दौरान उनसे संगठन की स्थिति, क्षेत्रीय गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया जाएगा.
स्मृति ईरानी के दो दिवसीय दौरे के दौरान अलग-अलग स्तर पर बैठकें प्रस्तावित हैं. इनमें राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा संभाग और जिलों के प्रभारी व सहप्रभारी शामिल होंगे.
प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ में यह पहला दौरा है. ऐसे में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा होगी.


