SBI DATA BREACH: SBI बैंक के 4,000 ग्राहकों का डेटा हुआ लीक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SBI DATA BREACH: Data of 4,000 SBI bank customers leaked!

 

SBI DATA BREACH: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) के करीब 4,000 ग्राहकों का डेटा चोरी होने की बात स्वीकार की है ।

बैंक ने डेटा लीक की जांच भी शुरू कर दी है। SBI ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।

सिरियसिम नाम के एक अज्ञात हैकर ग्रुप ने दावा किया है कि उसने स्टेट बैंक आफ इंडिया से जुड़ी ग्राहकों की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली हैं। इसमें ग्राहकों की निजी जानकारी, लोन आवेदन और खाता खोलने से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं।

इस दावे के बारे में साइबर सुरक्षा की निगरानी करने वाले अकाउंट साइबरपल्स56 ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी। अकाउंट के अनुसार, हैकर ग्रुप के पास देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक से जुड़ी 3.75 लाख डाटा एंट्री (सीएसवी फार्मेट में) और 2,722 पीडीएफ दस्तावेज मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि लीक हुए इस डाटा में ग्राहकों की निजी जानकारी, पते, लोन आवेदन, जरूरी दस्तावेज और आवेदन से जुड़े अन्य रिकार्ड शामिल हैं।

SBI में डेटा चोरी की यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब बैंकिंग सेक्टर में साइबर सुरक्षा और ग्राहकों की निजी जानकारी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

SBI के मामले में अब जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर कहां से आया, कितनी जानकारी लीक हुई और क्या उसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है?

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related