CG NEWS: डीजे पर नाच रही युवक की इलाज के दौरान मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

CG NEWS: Youth who was dancing to DJ music dies while undergoing treatment!

 

CG NEWS: डिंडौरी जिला मुख्यालय में बुधवार की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान निकले चल समारोह में एक दर्दनाक हादसा हो गया। डीजे की धुन पर नाचते समय एक 25 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा।

साथियों द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

वन विभाग की कॉलोनी में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए निकाला गया था। युवक की पहचान अजय धुर्वे उम्र 25 वर्ष पिता रामचरण धुर्वे के रूप में हुई है। अजय के पिता वन विभाग में वनपाल के पद पर पदस्थ हैं और परिवार वन विभाग की कॉलोनी में ही निवास करते है।

 

बताया जा रहा है कि बुधवार रात कॉलोनी से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का चल समारोह बड़े उत्साह के साथ निकला था। युवक-युवतियां डीजे पर नाचते हुए चल रहे थे। इसी दौरान अजय नाचते-नाचते अचानक बेहोश होकर गिर गया।

 

परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाया

घटना के बाद परिजन और कॉलोनीवासी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज मिलने में देरी हुई। समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी जान नहीं बच सकी। इसे लेकर अस्पताल में परिजनों ने आपत्ति भी जताई, जिस पर स्थिति बिगड़ने लगी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और भीड़ को अलग किया। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं इस घटना से वन विभाग कॉलोनी में शोक का माहौल है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related