ANNAMALAI ON CJP: Former BJP leader K. Annamalai takes a dig at the government!
ANNAMALAI ON CJP: तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने CJP प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में प्रदर्शनकारियों से निपटने के तरीके, जंतर-मंतर को विरोध स्थल के तौर पर डी-नोटिफाई करने, प्रिवेंटिव डिटेंशन और दिल्ली पुलिस द्वारा पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर केंद्र पर निशाना साधा।
अन्नामलाई ने पीएम मोदी के 2011 में दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर आधी रात को की गई पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की थी। उस वक्त प्रधानमंत्री ने कहा था, “अगर उनके हाथ बंधे नहीं होते, तो वे दिल्ली जाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जंग छेड़ देते।”
अन्नामलाई ने कहा है, “मेरी राय है कि उस वक्त प्रधानमंत्री ने जो कहा वह बिल्कुल सही था और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
अन्नामलाई ने आगे लिखा है, “अगर आप लोकतंत्र में कानून के उल्लंघन पर सवाल उठाते हैं तो आपको बुरा-भला कहा जाएगा और हमलों की बौछार होगी। इतना ही नहीं आपको विदेशी एजेंट का लेबल भी लगा दिया जाएगा।”
अन्नामलाई ने कहा कि जब से उन्होंने नीट परीक्षा के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार से सवाल करने शुरू किए हैं तब से उन पर लगातार हमले हो रहे हैं।
अन्नामलाई ने कहा कि यह संभव है कि लोग CJP की रणनीतियों से सहमत न हों या उसके कुछ सदस्यों को गुमराह मानते हों।
अन्नामलाई ने पूछे पांच सवाल
- CJP द्वारा प्रोटेस्ट करने की परमिशन मांगने के लिए एक लेटर सौंपे जाने के बाद मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के स्टैंडिंग ऑर्डर के अनुसार जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर डीनोटिफाई कैसे किया गया?
- हम कब तक ऐसा सिस्टम रख सकते हैं जो असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के तौर पर पावर देता है, जो यह तय करता है कि किसी को प्रिवेंटिव डिटेंशन में रखना है या नहीं? दिल्ली पुलिस का ACP उस ट्रायल को देखता है जिसमें दिल्ली पुलिस आरोपी CJP के खिलाफ शिकायतकर्ता है।
- 19 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, यानी दिल्ली पुलिस के ACP, 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर से गिरफ्तार किए गए लोगों की बेल हियरिंग के लिए जानबूझकर देर से क्यों पहुंचे और यह कहकर खुद को अलग कर लिया कि उनकी जान को खतरा है? क्या यह कोई मजाक है?
- 8 जमानत क्यों खारिज कर दी गईं और जमानत के लिए आए व्यक्ति से स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने क्रॉस-एग्जामिनेशन क्यों किया?
- क्या दिल्ली पुलिस द्वारा पेलेट गन के इस्तेमाल या NEET विवाद के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर तोड़ने पर कोई कार्रवाई की गई?
