MAHADEV SATTA: महादेव सट्टा एप का चैट वायरल! पूर्व सीएम ने बताया फर्जी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHADEV SATTA: Mahadev betting app chat goes viral! Former CM calls it fake!

 

MAHADEV SATTA: महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप के संचालक और मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर के कथित इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूर्व CM भूपेश बघेल के कथित मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसपर भूपेश बघेल ने वायरल फर्जी खबर पर अपनी नाराजगी जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व CM भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक X हैंडल से  नाराजगी जताते हुए लिखा “सुबह से फर्जी फोटोशॉप के आधार पर एक खबर एक पोर्टल पर चलाई जा रही है।

उस वीडियो में दिखाए गए चैट बॉक्स को मैं आपके साथ साझा कर रहा हूं, जिससे स्पष्ट है कि दिखाए गए यूजरनेम के साथ किसी भी तरह के संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है।”

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे चेतावनी देते हुए लिखा, “इन फर्जी खेल को खेलने वालों को बता देना चाहता हूं कि इन फर्जी खबरों के प्रायोजकों का नाम भी हम तक पहुंच चुका है। जो कथित पत्रकार इस षड्यंत्र में शामिल हो रहे हैं, वे भी चेत जाएं। फिलहाल कानूनी कार्रवाई मेरी लीगल टीम करेगी ही।”

उन्होंने मीडिया को बताते हुए भी कहा की “जिम्मेदार मीडिया संस्थानों को सुझाव है कि बिना तथ्य जांचे कुछ भी चलाने से बचें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related