RAM GOPAL AGARWAL EOW: EOW to question Ramgopal Agarwal until July 22!
RAM GOPAL AGARWAL EOW: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला, कोल लेवी घोटाला और कस्टम मिलिंग (चावल) घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड बढ़ा दी गई है।
अदालत ने उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब रामगोपाल अग्रवाल 22 जुलाई तक EOW की हिरासत में रहेंगे।
रामगोपाल अग्रवाल के बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि EOW ने पूछताछ के लिए अदालत से 5 दिन की अतिरिक्त रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। ।
