BALODA BAZAR VOILENCE: Amit Baghel granted bail with conditions!
BALODA BAZAR VOILENCE : बलौदाबाजार हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें मामले में जमानत प्रदान कर दी है.
हालांकि, कोर्ट ने जमानत के साथ शर्त भी लगाई है. आदेश के मुताबिक अमित बघेल अगले तीन महीने तक रायपुर जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे.
अमित बघेल के साथ ही सह-आरोपी अजय यादव और दिनेश वर्मा को भी राहत मिली है. उन्हें इस अवधि तक जिले से बाहर रहना होगा.
इससे पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा खंडित होने के दौरान सिंधी समाज के आराध्य के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाले मामले में भी अमित बघेल को जमानत मिल चुकी है. ऐसे में अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.
