TEACHER SUSPENSION NEWS: “Get 4-5 boyfriends and get pregnant” — teacher suspended following complaints from students!
TEACHER SUSPENSION NEWS: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर दूर कुंडाली कलां के पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका भावना शर्मा पर आरोप है कि वह कक्षा छठवीं के छात्र-छात्राओं से ऐसी-ऐसी बातें करती थीं, जिसे सुनकर बच्चों के माता-पिता भी दंग रह गए हैं.
शिक्षिका कथित तौर पर कहती थीं की ‘चार-पांच बॉयफ्रेंड बना लो, प्रेग्नेंट हो जाओ, मैं तुम्हारे बच्चों को खिलाऊंगी…’ इतना ही नहीं, ‘मैं डेट पर जाती हूं, तुम भी डेट पर जाओ’ और ‘आई ने कहा यू से, यू ने कहा लव से…’ जैसी बातें भी बच्चों के बीच कहे जाने का आरोप है.
सबसे गंभीर आरोप उस कथित धमकी को लेकर है, जिसमें शिक्षिका ने कहा, ‘मैंने पांच मर्डर किए हैं, तुम्हारा भी मर्डर कर दूंगी, मेरी फ्रेंड पुलिस इंस्पेक्टर है, इसलिए मुझ पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई.’
बच्चों से अश्लील संवाद और धमकी दिए जाने का मामला जब अभिभावकों तक पहुंचा तो पालक संघ के पदाधिकारियों और बच्चों ने प्राचार्य के सामने शिकायत रखी.
प्राचार्य ने बच्चों से जानकारी ली और लिखित शिकायत भी प्राप्त की. मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा और गंभीरता को देखते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया.
वही स्कूल की शिक्षिका भावना शर्मा ने आरोपों को साजिश बताते हुए कहा है कि बच्चों को बहला-फुसलाकर उनके खिलाफ बयान दिलवाए जा रहे हैं.
अगर आरोप सही हैं तो बच्चों के सामने ऐसी भाषा और धमकी देने वाली शिक्षिका पर सिर्फ विभागीय कार्रवाई क्यों? और अगर आरोप गलत हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच कब होगी?
