CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!

 

 

 

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने शनिवार को करीब 700 शिक्षकों के समन्वय से तबादले किए हैं। इन तबादलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।

PCC चीफ दीपक बैज ने शिक्षकों के तबादले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर ट्रांसफर करना ही था तो शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले किया जाना चाहिए था।

बैज ने आरोप लगाया कि शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद अब तबादला सूची जारी करने का उद्देश्य केवल वसूली और पैसे कमाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तबादले को एक तरह का ‘उद्योग’ बनाया जा रहा है।

दीपक बैज के आरोपों पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि जिन मामलों में आवश्यकता थी और जिन लोगों के आवेदन आए थे, उनका परीक्षण करने के बाद शिक्षा विभाग ने तबादले किए हैं।

पुरंदर मिश्रा ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि सरकार किसी भी तबादले के लिए दीपक बैज से पूछे। उन्होंने कहा कि “जो आवश्यकता थी, जो आवेदन था, तब शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर किया है।”

भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस के समय ‘इंडस्ट्रीज’ चलती थीं, जबकि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में प्रक्रिया के तहत आवेदन लिए जाते हैं, उनका परीक्षण होता है और उसके बाद निर्णय किया जाता है।

उन्होंने कहा कि सरकार के सामने जो आवेदन और आवश्यकता आती है, उसी के आधार पर तबादले का फैसला किया जाता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related