CG CRIME: एक्सप्रेस ट्रेन में करोड़ों के विदेशी सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

CG CRIME: Smuggler arrested with foreign gold worth crores!

 

CG CRIME: RPF की क्राइम ब्रांच नागपुर और गोंदिया की संयुक्त टीम ने राजस्व खुफिया निदेशालय नागपुर के साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से करीब 2.166 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है.

बरामद सोने की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 9 लाख 40 हजार 881 रुपये बताई गई है.

संयुक्त टीम ने गोंदिया से नागपुर के बीच गाड़ी संख्या 12102 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस  ट्रेन में सघन तलाशी अभियान चलाया. जांच के दौरान ट्रेन के पिछले जनरल कोच में एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 2.166 किलोग्राम विदेशी सोने के बिस्किट बरामद किए गए. यह कार्रवाई कलमना और नागपुर स्टेशन के बीच की गई.

गिरफ्तार आरोपी को जब्त सोने सहित डीआरआई नागपुर के हवाले कर दिया गया. डीआरआई ने आरोपी के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की. बाद में उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related