PM MODI VISITS CWG CHAMPS: मेडल विजेताओं से मिले PM नरेंद्र मोदी,कहा- जो खेलेगा, वो खिलेगा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM Modi meets CWG champions; says, “Those who play, will shine!”

 

 

PM MODI VISITS CWG CHAMPS: आज 7 LKM में प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेडल विजेताओं का स्वागत कर सभी विजेताओं से मुलाकात की और उनके अनुभवों को सुना.

मोदी ने अपने विचार भी देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के साथ बांटे.

इस मुलाकात का अंत एक कमाल के वीडियो के साथ हुआ, जिसे खुद प्रधानमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया.

इस रील में प्रधानमंत्री मोदी के साथ सभी CWG मेडलिस्ट मौजूद थे और बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली साक्षी चौधरी के हाथों में कैमरा था.

साक्षी ने कहा कि सभी मेडलिस्ट के लिए प्रधानमंत्री से मिलना उनके लिए गर्व की बात थी और वो इस मुलाकात से बहुत खुश थे. इसके बाद पीएम ने देश के नाम खेल से जुड़ा एक खास संदेश दिया. उन्होंने कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा. हमेशा भारत के लिए चीयर करते रहो. भारत माता की जय.”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related