JHARKHAND EXAM CORRUPTION : ED tightens its grip on JPSC rigging!
रायपुर। झारखंड में JPSC परीक्षा से जुड़ी कथित धांधली और वित्तीय गड़बड़ियों पर अब ED की एंट्री हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने PMLA के तहत केस दर्ज कर पैसों के लेनदेन और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
ED अब यह पता लगाएगी कि परीक्षा प्रक्रिया में पैसों का लेनदेन कैसे हुआ और इसमें किन अधिकारियों या अन्य लोगों की भूमिका रही। बताया जा रहा है कि एजेंसी ने करीब एक सप्ताह पहले केस फाइल किया था।
उधर, JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की CBI जांच की मांग को लेकर छात्र अब भी अड़े हुए हैं। सरकार ने छात्रों के सामने वित्तीय लेनदेन की ED जांच, रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी और 90 दिन में रिपोर्ट के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट का प्रस्ताव रखा था, लेकिन छात्रों ने इन प्रस्तावों को खारिज कर दिया।
