LAXMI RAJWADE TOLL PLAZA DISPUTE: Minister Laxmi Rajwade clarifies stance on the Lahpatra toll plaza dispute!
LAXMI RAJWADE TOLL PLAZA DISPUTE: सरगुजा जिले के लहपटरा टोल प्लाजा पर सामने आए विवाद को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रतिक्रिया देते हुए इस पूरी घटना पर दुख जताया है ।
उन्होने कहा कि टोल कर्मचारी की ओर से हुई तकनीकी या मानवीय त्रुटि के बदले उसके साथ किया गया दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि यात्रा के दौरान वह अपने वाहन में विश्राम कर रही थीं। वाहन के भीतर होने के कारण उन्हें मौके पर हुई घटना की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।
मंत्री ने बताया कि अगले दिन सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जब उन्हें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिली, तो वह इससे बेहद आहत और व्यथित हुईं।
मंत्री ने मामले में अपने निजी सहायक (PA) की संलिप्तता के आरोपों को भी खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही टोल कर्मचारी से मुलाकात कर उसका हाल-चाल जानेंगी।
