CG News: Water pressure rises at Gangrel; administration on alert!
CG NEWS: धमतरी जिले में स्थित गंगरेल बांध अपनी अधिकतम क्षमता के करीब पहुंच रहा है, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।
लगातार बारिश के कारण गंगरेल बांध अपनी क्षमता से महज कुछ ही दूरी पर है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार नजर रखी जा रही है।
जल संसाधन विभाग की ओर से सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं, ताकि लोगों को जोखिम वाले स्थानों पर जाने से रोका जा सके।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान बांध, नदी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों के पास न जाएं। पानी के बढ़े हुए बहाव को देखते हुए नदी-बांध में मछली पकड़ने, खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने और तेज बहाव में नहाने से पूरी तरह बचने की सलाह दी गई है।
