CHHATTISGARH CRIME : SI’s wife’s body found
बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ एसआई प्रियेश जान की पत्नी प्रीति जान (43), जो 12 जुलाई से लापता थीं, उनका शव बिल्हा थाना क्षेत्र के शिवनाथ नदी में मिला है। शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है, लेकिन मौत की असली वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
इससे एक दिन पहले शिवनाथ पुल के पास उनकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली थी। अब पुलिस को प्रीति का मोबाइल फोन नहीं मिला है, जिसे जांच का अहम सुराग माना जा रहा है।
BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा था, आत्महत्या थी या मामला किसी अन्य कारण से जुड़ा है। फिलहाल मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
