MUMBAI GANESH IDOL ACCIDENT: गणपति की विशाल मूर्ति गिरने से दो लोगों की मौत, 5 घायल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MUMBAI GANESH IDOL ACCIDENT: Two dead, 5 injured after massive Ganesh idol collapses!

 

 

MUMBAI GANESH IDOL ACCIDENT: मुंबई के भुलेश्वर इलाक़े में शनिवार रात ‘भुलेश्वरचा राजा’ की मूर्ति गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए.

 हादसा शनिवार रात करीब 9:51 बजे भुलेश्वर के जय अंबे चौक में कबूतरखाना के पास हुआ. यहां गणपति की मूर्ति का आगमन समारोह चल रहा था.

घटना की जानकारी मिलते ही बीएमसी, मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा और बीएससी के कर्मचारियों समेत कई एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं.

बीएससी ने बताया कि शुरुआत में एक व्यक्ति को जी टी अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों ने पुष्टि की कि हादसे में कुल दो लोगों की मौत और पांच लोग घायल हुए हैं.

घायलों में 5 और 7 साल की दो बच्चियां भी शामिल हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related