CG CRIME : Woman found in several pieces in Bemetara…
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 50 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही रामप्रसाद सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार की है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी 6 जुलाई की रात महिला के घर पहुंचा। महिला के विरोध के बाद उसकी हत्या कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पर हत्या के बाद शव के साथ भी आपराधिक कृत्य करने और पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंकने का आरोप लगाया है।
SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!
इस मामले की जांच के दौरान ड्रोन, डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक टीम, नाव और सर्च लाइट की मदद ली गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए जाने का दावा किए गए औजार और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी एक हत्या के मामले में सजा काट चुका है। मामले की आगे की जांच जारी है।
