YOGI ADITYANATH MOTHER DEATH : The political world stands with Yogi Adityanath in the grief of losing his mother.
रायपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर दुख जताया और उन्हें सांत्वना दी।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में उनकी संवेदनाएं योगी आदित्यनाथ और पूरे परिवार के साथ हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मां के जाने को ऐसी क्षति बताया, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सावित्री देवी के निधन पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊपर होता है। उनका निःस्वार्थ प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।
सीएम साय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं योगी आदित्यनाथ और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। उन्होंने बाबा केदारनाथ से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।


