SOCIAL MEDIA WAR : अब देवेंद्र समर्थक मनीष बंछोर को कर रहे ट्रोल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SOCIAL MEDIA WAR : Now Devendra supporters are trolling Manish Banchhor

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव खेमे के बीच खींचतान की चर्चा अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का नाम नहीं आने के बाद शुरू हुआ विवाद अब पोस्ट और ट्रोलिंग तक पहुंच गया है।

मनीष बंछोर की पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर ने नई सूची साझा करते हुए लिखा, ‘बाप तो बाप रहेगा, जिस डाल पर बैठे उसी को काटोगे तो गिरना तय है… इति सिद्धम।’ उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इस टिप्पणी को देवेंद्र यादव से जोड़कर देखा गया।

इसके बाद देवेंद्र यादव के समर्थक सोशल मीडिया पर मनीष बंछोर को घेरने लगे। देवेंद्र के भाई धर्मेंद्र यादव ने भी पोस्ट कर लिखा कि भाई की ऊर्जा अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने के काम आएगी।

भूपेश ने क्या कहा?

इस विवाद पर भूपेश बघेल से सवाल हुआ तो उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा, ‘किससे खराब है भाई मेरा…।’ मनीष बंछोर की पोस्ट पर उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं देखी-सुनी है। अगर उन्होंने लिखा है तो यह उनके निजी विचार हैं, पार्टी के नहीं।

भाजपा ने भी कसा तंज

भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर ‘मुगली घुट्टी 555’ वाला तंज कसा। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के नेता आपस में लड़कर ही पार्टी को खत्म कर रहे हैं।

अब सवाल यही है कि कांग्रेस की यह अंदरूनी खींचतान आगे किस मोड़ पर पहुंचेगी?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related