DURG EXTORTION CASE : 15 करोड़ की फिरौती! लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DURG EXTORTION CASE : 15 crore rupees ransom demand! Threat in the name of Lawrence gang

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दवा कारोबारी और मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा से 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। 19 नवंबर को उन्हें वॉट्सऐप पर धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया। इसके अलावा फोन कॉल कर भी डराया गया। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और रकम नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य की हत्या करने की बात कही।

धमकी मिलने के बाद शशांक चोपड़ा ने उसी दिन शाम को दुर्ग के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिवार की सुरक्षा को देखते हुए कारोबारी के घर के बाहर पिछले तीन दिनों से पुलिस तैनात है।

वॉइस नोट और नंबर की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वॉट्सऐप वॉइस नोट, फोन कॉल और संबंधित मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई गैंग की संलिप्तता से इनकार किया है। जांच की जा रही है कि धमकी देने वाले का गैंग से वास्तव में कोई संबंध है या उसने सिर्फ नाम का इस्तेमाल किया है।

मेडिकल खरीदी मामले में भी रहे हैं चर्चा में

शशांक चोपड़ा की फर्म मेडिकल उपकरण और जांच में इस्तेमाल होने वाली सामग्री सप्लाई करती है। उनका नाम छत्तीसगढ़ में मेडिकल उपकरण और री-एजेंट खरीदी से जुड़े कथित घोटाले में भी सामने आया था। जनवरी 2025 में ACB और EOW ने मामला दर्ज किया था, जिसके बाद ED ने भी जांच शुरू की। इस मामले में शशांक चोपड़ा गिरफ्तार हुए थे और बाद में अलग-अलग मामलों में उन्हें अदालत से जमानत मिली।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related