MANISH BANCHHOR POST : ‘जिस डाल पर बैठे हो…’ मनीष बंछोर की पोस्ट पर सियासी चर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MANISH BANCHHOR POST : ‘The branch you are sitting on…’ Political discussion on Manish Banchhor’s post

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में राष्ट्रीय संगठन के फेरबदल के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने के बाद अब बयानबाजी तेज हो गई है। AICC ने देवेंद्र यादव के साथ विजय जांगिड़ समेत कुल 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को भी उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से हटा दिया है।

‘जिस डाल पर बैठे हो, उसी को काटोगे तो गिरना तय’

इस बदलाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर की सोशल मीडिया पोस्ट ने चर्चा बढ़ा दी। उन्होंने लिखा, ‘बाप तो आखिर बाप होता है। जिस डाल पर बैठे हो, उसी को काटोगे तो गिरना तय है।’ पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया गया, लेकिन इसे देवेंद्र यादव पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है।

भाजपा ने भी साधा निशाना

भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान पर तंज कसते हुए देवेंद्र यादव के लिए ‘डाउनफॉल’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कांग्रेस में द्वेष, कलह और गुटबाजी का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने दिया जवाब

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी में नियुक्तियां और जिम्मेदारियां बदलना कांग्रेस का आंतरिक मामला है। उन्होंने भाजपा को अपनी सरकार के कामकाज पर ध्यान देने की नसीहत दी। साथ ही धान खरीदी, पटवारी हड़ताल और डीएड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज जैसे मुद्दे उठाए।

AICC के फैसले के बाद अब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, मनीष बंछोर ने अपनी पोस्ट में देवेंद्र यादव का नाम नहीं लिया है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : दो बेटियों को मिली नीली जर्सी!

CHHATTISGARH : Two daughters got blue jerseys! रायपुर। छत्तीसगढ़ की...