SHAH RUKH KHAN : शाहरुख की इस उपलब्धि ने चौंकाया, दुनिया में मिला 92वां स्थान!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SHAH RUKH KHAN : This achievement of Shahrukh surprised, he got 92nd position in the world!

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा का नाम रोशन किया है। दुनिया की प्रतिष्ठित एंटरटेनमेंट मैगजीन Variety की ‘100 Greatest Movie Stars of All Time’ सूची में शाहरुख को 92वां स्थान मिला है। खास बात यह है कि इस सूची में जगह बनाने वाले वह इकलौते भारतीय अभिनेता हैं।

इस रैंकिंग में शाहरुख खान ने जोकिन फीनिक्स, एमा स्टोन, एडी मर्फी, जेंडाया और सिल्वेस्टर स्टेलोन जैसे कई बड़े हॉलीवुड सितारों को पीछे छोड़ दिया है।

मर्लिन मुनरो बनीं नंबर वन

इस सूची में हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर हम्फ्री बोगार्ट और तीसरे पर चार्ली चैपलिन हैं। जैक निकोलसन चौथे और कैथरीन हेपबर्न पांचवें स्थान पर हैं। टॉम क्रूज को आठवीं रैंक मिली है।

‘देवदास’ को चुना गया प्रतिनिधि फिल्म

Variety ने शाहरुख के लंबे फिल्मी सफर और 90 से ज्यादा फिल्मों में उनके योगदान का जिक्र किया है। उनकी प्रतिनिधि फिल्म के तौर पर साल 2002 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की ‘देवदास’ को चुना गया है। फिल्म में शाहरुख के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित नजर आई थीं।

टीवी से करियर शुरू करने वाले शाहरुख ने 1992 में ‘दीवाना’ से फिल्मों में कदम रखा था। ‘DDLJ’, ‘चक दे! इंडिया’, ‘माई नेम इज खान’, ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई।

अब शाहरुख अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें सुहाना खान भी नजर आएंगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR : DGP अरुण देव गौतम पहुंचे दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच के कार्यालय

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम...

CHHATTISGARH : दो बेटियों को मिली नीली जर्सी!

CHHATTISGARH : Two daughters got blue jerseys! रायपुर। छत्तीसगढ़ की...