ATS Terrorist Arrest: 5 Jaish-e-Mohammed terrorists arrested!
ATS TERRORIST ARREST: गुजरात में ATS की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल की जांच में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
इन गिरफ्तारियों के बाद जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं.
ATS के अनुसार, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन के लिए काम करने और नए लोगों को जोड़कर नेटवर्क मजबूत करने का आरोप है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने और संगठन के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे थे.
ATS अब उनके मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं ताकि उनके संपर्कों और गतिविधियों की पूरी जानकारी मिल सके.
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित आतंकी साजिश को बड़ा झटका लगा है.
फिलहाल सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि उनके संपर्क किन-किन राज्यों और विदेशों तक फैले हुए थे.
