CHHATTISGARH : सीमेंट के दाम में उछाल, 30 हजार करोड़ के काम पर संकट?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Cement prices surge, work worth Rs 30,000 crore in jeopardy?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीमेंट की बढ़ती कीमतों ने निर्माण क्षेत्र की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 3 से 4 महीनों में सीमेंट की एक बोरी करीब 80 रुपये तक महंगी हो गई है। इसका असर सड़क, पुल-पुलिया, ब्रिज और सरकारी भवनों के निर्माण पर पड़ने की आशंका है। निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों का दावा है कि प्रदेश में करीब 30 हजार करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की लागत प्रभावित हो सकती है।

निर्माण से जुड़े लोगों के मुताबिक, सीमेंट के दाम बढ़ने से ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है। पहले से तय बजट में काम पूरा करना भी मुश्किल हो सकता है।

सबसे ज्यादा सवाल OPC और PPC सीमेंट की कीमतों के अंतर को लेकर उठ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में दोनों के दामों में करीब 80 रुपये का अंतर बताया जा रहा है। जबकि मध्यप्रदेश में यह अंतर करीब 25 रुपये और महाराष्ट्र में लगभग 40 रुपये है।

निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकारी निर्माण कार्यों में OPC सीमेंट के इस्तेमाल की अनिवार्यता भी लागत बढ़ने की एक वजह है। उनका मानना है कि तकनीकी मानकों के अनुसार कुछ कामों में PPC सीमेंट के विकल्प पर विचार किया जा सकता है।

अब सरकार से सीमेंट कंपनियों के साथ चर्चा कर कीमतों पर नियंत्रण के उपाय तलाशने और सरकारी निर्माण कार्यों में OPC-PPC के इस्तेमाल से जुड़े नियमों की समीक्षा करने की मांग उठ रही है।

हालांकि, बढ़ी हुई कीमतों का परियोजनाओं के बजट पर वास्तविक असर कितना होगा, यह आगे स्पष्ट होगा। फिलहाल निर्माण क्षेत्र में लागत बढ़ने की चिंता गहराती जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related