CG NAXAL BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, कई माओवादियों के घायल होने की खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NAXAL BREAKING: Fierce encounter between police and Naxalites, news of many Maoists being injured

कांकेर। जिले के ताड़ोकि क्षेत्र में सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ में जवानों ने नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। एसपी दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

बता दें कि आज सुबह डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त पर रवाना हुई थी, तभी मुरनार के जंगलों में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। एक घंटे तक दोनों ओर से हुई गोलीबारी के बाद नक्सली भाग खड़े हुए हैं। मौके पर जवानों ने नक्सल कैंप को धवस्त करते हुए भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त की है। आशंका जताई जा रही है की मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल भी हुए है। एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि नक्सल कैंप ध्वस्त किया गया है, इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, जवानों के वापस लौटने के बाद विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related