Police leave cancelled: Leave of all police personnel and officers cancelled.
POLICE LEAVE CANCELLED: राजधानी में CJP के नेतृत्व में प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली में सुधार, नीट पेपर लीक सहित विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर व्यापक विरोध-प्रदर्शन जारी है।
इसी विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस हेडक्वार्टर्स की ओर से गुरुवार को जारी सर्कुलर में सभी जिला पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी), फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ), इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अगले आदेश तक कैजुअल लीव और अर्नड लीव (आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश) सहित कोई भी नियमित छुट्टी मंजूर नहीं की जाएगी
केवल वास्तविक इमरजेंसी वाली स्थिति में ही सक्षम प्राधिकारी द्वारा सही पड़ताल के बाद ही छुट्टी मंजूरी की जाएगी।
आदेश में यह भी कहा गया है कि पुलिस कमिश्नर की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी पुलिसकर्मी किसी ट्रेनिंग प्रोग्राम या कोर्स में हिस्सा नहीं ले सकेगा।
आदेश के मुताबिक, ”कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रभाव से पुलिस अधिकारियों सहित किसी भी पुलिसकर्मी को अगले आदेश तक कोई भी रूटीन लीव, कैजुअल लीव और अर्नड लीव जैसी नियमित छुट्टियां नहीं दी जाएंगी।”
सर्कुलर में कहा गया है, ”केवल वास्तविक इमरजेंसी वाली स्थिति में ही सक्षम प्राधिकारी द्वारा विधिवत सत्यापन और अप्रूवल के बाद ही छुट्टी मंजूर की जाएगी। सभी जिलों के डीसीपी से अनुरोध है कि वे इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।”
