CG Crime: Thieves strike ASI’s house!
CG CRIME: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के शिव विहार कॉलोनी स्थित ASI के सूने मकान में चोरों ने गुरुवार रात धावा बोल दिया।
बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत 1.15 लाख रुपए कैश पर हाथ साफ कर दिया।
यह पूरा मामला मजगहन थाना क्षेत्र के डूंडा इलाके का है।
जानकारी के अनुसार, ASI अपने परिवार के साथ जगदलपुर गए हुए थे। पड़ोसियों की सूचना पर घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी के लॉकर में रखी सोने की चेन, चांदी की पायल और 1.15 लाख रुपये कैश गायब थे।
सूचना मिलते ही मुजगहन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।
