BREAKING NEWS: Union Minister Ravneet Singh Bittu resigns!
BREAKING NEWS: रेल राज्य मंत्री पद से रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि उनका राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से ही आलाकमान ने उनके लिए नया रोल तय कर लिया था
अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य में अकाली दल से अलग होने के बाद बीजेपी को एक ऐसे तेजतर्रार, निडर और जनाधार वाले सिख चेहरे की तलाश है जो सीधे जमीनी स्तर पर पार्टी का नेतृत्व कर सके. रवनीत सिंह बिट्टू इस खांचे में पूरी तरह से फिट बैठते हैं.
रवनीत बिट्टू आगामी चुनावों में पंजाब के भीतर बीजेपी का सबसे मुख्य और बड़ा चेहरा बनकर उभरेंगे.
वहीं दूसरी ओर केंद्र में खाली पड़े इन मंत्री पदों के जरिए मोदी कैबिनेट में जल्द ही व्यापक फेरबदल की संभावना है ताकि क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को नए सिरे से साधा जा सके.
