JAMSHEDPUR ED RAID:GST घोटाले में ED ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और उनका बेटा किया अरेस्ट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Jamshedpur ED Raid: ED arrests scrap dealer Gyanchand Jaiswal and his son in GST scam!

 

 

JAMSHEDPUR ED RAID: ED ने जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद उर्फ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को 734 करोड़ रुपए के फर्जी GST इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले मामले में गिरफ्तार किया है।

रांची ईडी की टीम ने बुधवार को जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

ED ने गुरुवार की सुबह रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत में पेश किया।

यहां से कोर्ट के आदेश पर दोनों पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेज दिया गया है।

ईडी आने वाले समय में दोनों को रिमांड पर लेगी। हालांकि, फिलहाल उन्हें रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी नहीं दी है।

बुधवार को GST घोटाले के इस मामले में झारखंड व बंगाल के चार ठिकानों पर छापेमारी की थी। इनमें जमशेदपुर में तीन व कोलकाता में एक ठिकाना शामिल था।

GST घोटाला मामले की जांच के क्रम में ईडी को जानकारी मिली है कि ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल ने बिना सामान की आपूर्ति किए ही फर्जी कंपनियों के इनवाइस पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) का लाभ लिया है।

इन फर्जी कंपनियों के बारे में भी ईडी को जानकारी मिली, जिनका सत्यापन के बाद ही ईडी ने ज्ञानचंद जायसवाल व उसके बेटे के विरुद्ध कार्रवाई की है।

ईडी ने छापेमारी में ज्ञानचंद जायसवाल की अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य आदि जब्त की है। इन सभी दस्तावेज की ईडी समीक्षा करेगी। समीक्षा में अगर पुष्टि होगी कि उक्त संपत्ति जीएसटी घोटाले की राशि से अर्जित की गई है, तब ईडी वैसी सभी संपत्ति को जब्त करेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related