TMC Accounts Frozen: Major setback for Mamata Banerjee from the Supreme Court!
TMC ACCOUNTS FROZEN: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) गुट को बड़ा झटका देते हुए उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें पार्टी ने अपने चार डेबिट-फ्रीज किए गए बैंक खातों को संचालित करने की अनुमति मांगी थी।
इसके साथ ही कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया, जिसमें पहले इस मांग को ठुकरा दिया गया था।
इन खातों में करीब 804 करोड़ रुपये जमा होने की बात कही गई है। अदालत ने कलकत्ता हाईकोर्ट से मामले की सुनवाई में तेजी लाने का अनुरोध किया है।
जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने कहा कि खातों में जमा राशि का वास्तविक हकदार कौन है, यह मामला कलकत्ता हाईकोर्ट में विचाराधीन है। साथ ही, पार्टी के चुनाव चिह्न और असली तृणमूल कांग्रेस को लेकर भी विवाद चल रहा है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 136 के तहत हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।
ED के अनुसार, कोलकाता की केयरवेल एविएशन के जरिए 160 करोड़ रुपये के पार्टी फंड की कथित हेराफेरी हुई। जांच के तहत HDFC बैंक में TMC के तीन खातों में मौजूद 440 करोड़ रुपये फ्रीज किए जाने की बात कही गई है। फिलहाल, बैंक खातों को लेकर अंतिम फैसला कलकत्ता हाईकोर्ट की सुनवाई और संबंधित जांच की प्रगति पर निर्भर करेगा।
