Ban on meat-mutton sales in Raipur: Sale of meat and mutton banned today; action will also be taken against hotels and restaurants!
BAN ON MEAT-MUTTON SALES IN RAIPUR: आज गांधी जयंती के अवसर पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मीट-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
नगर निगम के निर्देश के अनुसार होटल, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों में भी आज चिकन-मटन बेचने पर रोक रहेगी। निगम की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी करेंगी।
गांधी जयंती के दिन प्रतिबंध के बावजूद चिकन-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर सामग्री की तत्काल जब्ती की जाएगी। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने सभी मीट-मटन विक्रेताओं और होटल-रेस्टोरेंट संचालकों से गांधी जयंती के दिन जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
