US ELECTIONS: Trump, rattled by defeat, to have 18,000 Indians deported
US ELECTIONS: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में करारी हार के बाद ट्रम्प प्रशासन अब 18 हजार अवैध भारतीयों के डिपोर्टेशन को तेज करने और H-1B वीजा नियमों में और सख्ती करने जा रहा है।
इसी बीच, अमेरिका में ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) समर्थकों द्वारा भारतीयों के खिलाफ नफरत फैलाने और दिवाली कार्यक्रमों में हंगामा करने के मामले भी सामने आए हैं।
आंकड़ों पर नजर डालें तो अमेरिका से भारतीयों को वापस भेजने की रफ्तार पिछले दो वर्षों में 6 गुना तक बढ़ गई है। साल 2023 में 617 और 2024 में 1,368 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया था, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 3,567 पहुंच गई, जो 15 साल का रिकॉर्ड था।
इस साल जून तक ही 1,076 भारतीय डिपोर्ट किए जा चुके हैं। इसके साथ ही सख्ती का असर H-1B वीजा आवेदनों पर भी साफ दिख रहा है। इस साल भारत से H-1B वीजा के लिए केवल 1.06 लाख रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1.72 लाख था।


