CG POLITICS: Government’s major strike against infiltrators!
CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ सरकार ने 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में सघन जांच अभियान शुरू करने का एलान किया हैं.
करीब 2 महीने तक चलने वाले जांच में डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसको लेकर सख्त निर्देश दिए हैं. सरकार की पैनी नजर अब अवैध प्रवासियों के पूरे नेटवर्क पर है.
अभियान के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की पहचान की जाएगी. इसके लिए पुलिस, प्रशासन और खुफिया विभाग की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं. किराए के मकान, होटल, लॉज, निर्माण स्थल, फैक्ट्री, ईंट भट्टे और झुग्गी बस्तियों में विशेष जांच होगी.
गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जो लोग घुसपैठियों को पनाह दे रहे हैं, फर्जी दस्तावेज बनवा रहे हैं या उन्हें नौकरी पर रख रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई होगी. फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी और अन्य दस्तावेज बनाने वाले रैकेट को भी ध्वस्त किया जाएगा.
इस अभियान में नशे के अवैध कारोबार पर भी सरकार का कड़ा रुख देखने को मिलेगा. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के निर्देश दिए हैं.


