PAWAN KALYAN SEPARATION : Deputy CM Pawan Kalyan’s third marriage also broke…
रायपुर। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की निजी जिंदगी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शादी के 13 साल बाद अलग होने का ऐलान किया है। दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने की बात कही है।
बयान में कपल ने कहा कि साथ बिताए जिंदगी के अहम सालों के बाद उन्होंने अलग रास्ते चुनने का फैसला किया है। हालांकि, उनके बीच दोस्ती और सम्मान का रिश्ता बना रहेगा। दोनों ने यह भी साफ किया कि बच्चों की खुशी और उनकी अच्छी परवरिश उनकी साझा प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से इस निजी फैसले के दौरान उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।
2013 में हुई थी तीसरी शादी
पवन कल्याण ने सितंबर 2013 में रूसी नागरिक अन्ना लेझनेवा से शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2011 में तेलुगु फिल्म ‘तीन मार’ के सेट पर हुई थी। इस रिश्ते से उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।
इससे पहले पवन कल्याण ने 1997 में नंदिनी से शादी की थी, जिनसे 2008 में तलाक हुआ। इसके बाद 2009 में अभिनेत्री रेणु देसाई से विवाह किया, लेकिन 2012 में यह रिश्ता भी खत्म हो गया।
पवन कल्याण की तीसरी शादी से अलग होने की खबर ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया है। हालांकि, संयुक्त बयान में अलग होने की बात कही गई है, कानूनी तलाक की प्रक्रिया का कोई विवरण नहीं दिया गया है।


