UP Politics: Ajay Rai out, Aradhana Mishra becomes Congress’s new captain!
UP POLITICS: UP कांग्रेस के आलाकामन ने अजय राय की जगह आराधना मिश्रा ‘मोना’ को UP का नया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। आराधना रामपुर खास सीट से विधायक भी हैं।
इसके साथ ही, इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में चौधरी वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के योगदान की सराहना की है। उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव संभावित है।
