CG Ayushman Scam: Registration of Med Life Super Speciality Hospital and Lotus Hospital Advanced Urology Centre cancelled!
CG AYUSHMAN SCAM: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों की निगरानी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने योजना के तहत Very High Risk श्रेणी में चिन्हित 17 अस्पतालों में नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) की टीमों ने जांच की।
टीमों ने अस्पतालों में पहुंचकर योजना से संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड का परीक्षण किया।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्थित अस्पतालों को भी इसके दायरे में रखा गया। कार्रवाई के दौरान रायपुर के कई अस्पतालों में NHA की टीम पहुंची। जानकारी के मुताबिक यहां सबसे ज्यादा अस्पतालों को नोटिस चस्पा किए गए। अस्पतालों में आयुष्मान योजना से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की गई है।
जांच के बीच रायपुर के मेडिलाइफ हॉस्पिटल और लोटस हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना की सूची से हटा दिया गया है। इसका मतलब है कि दोनों अस्पतालों को योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों के पैनल से बाहर करने की कार्रवाई की गई है।
आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों की निगरानी और क्लेम से संबंधित प्रक्रिया की जांच के लिए अस्पतालों को जोखिम के आधार पर चिन्हित किया जाता है। इसी क्रम में Very High Risk श्रेणी में रखे गए अस्पतालों के दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की गई है। NHA की इस कार्रवाई के बाद अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
