DHAMTARI SEX RACKET: 6 युवतियों समेत 18 लोग हिरासत में! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DHAMTARI SEX RACKET: 18 people, including 6 young women, detained!

 

 

DHAMTARI SEX RACKET: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के श्यामतराई इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर18 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें 12 युवक और 6 युवतियां शामिल हैं।

पुलिस ने सभी से पूछताछ की और मामले की जानकारी जुटाते हुए सभी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस की कार्रवाई के अगले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मकान का घेराव कर विरोध जताया। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी। धमतरी सेक्स रैकेट मामले में ग्रामीण अब सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि केवल लोगों को हिरासत में लेना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मकान मालिक और कथित गतिविधियों से जुड़े जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि गांव में ऐसी गतिविधियों पर रोक नहीं लगी और जिम्मेदार लोगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related