RAHUL GANDHI PC : Pradhan had to go, now Modi should apologize to the students – Rahul Gandhi
रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी ने इसे छात्रों और देश के भविष्य की जीत बताया है।
PROTEST ENDS : सरकार ने मानीं तीनों मांगें, CJP का आंदोलन खत्म!
राहुल गांधी ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान को तो जाना ही था। ये हमारे छात्रों की जीत है, हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है।” उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया गया और उसका निजीकरण बढ़ाया गया। राहुल ने कहा कि छात्रों का आंदोलन किसी एक मंत्री के खिलाफ नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग को लेकर था।
राहुल गांधी ने कहा कि अब सरकार को शिक्षा व्यवस्था में ठोस सुधार करने होंगे। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कार्रवाई को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने की मांग की।
BIG BREAKING : NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!
राहुल ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर छात्रों और जनता की आवाज नहीं सुनी गई तो भविष्य में इससे भी बड़ा आंदोलन हो सकता है।
