CG SCHOOL TIMINGS: प्रदेश के स्कूलों के समय में होगा बदलाव! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG School Timings: School timings in the state to change!

 

CG SCHOOL TIMINGS: छत्तीसगढ़ के स्कूलों की व्यवस्था को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि शनिवार को मॉर्निंग शिफ्ट में लगने वाले स्कूलों को डे शिफ्ट में संचालित किया जाएगा। इस दिन पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों पर विशेष जोर रहेगा।

शिक्षा मंत्री के मुताबिक बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए मास्टर ट्रेनर तैयार करने की योजना है।

शिक्षा विभाग ने NCC से जुड़े अधिकारियों से भी इस संबंध में चर्चा की है, ताकि प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों के जरिए स्कूलों में कराटे प्रशिक्षण दिया जा सके।

स्कूलों में मार्चफास्ट की व्यवस्था के साथ राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर स्थानीय बच्चों को बैंड और संगीत से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में बालिकाओं के लिए 8 हजार से ज्यादा नए टॉयलेट्स बनाए जाएंगे। इसके अलावा स्कूल भवनों की मरम्मत, रिपेयरिंग और अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए जिलों से सूची मांगी गई है।

छोटे-छोटे मरम्मत कार्यों के लिए राज्य शासन की ओर से राशि जारी की जाएगी। स्कूलों को हर साल मिलने वाली मेंटेनेंस राशि के उपयोग की सतत मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने DEO को इस संबंध में बैठक कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार पढ़ाई नियमित रूप से हो, इसकी भी निगरानी की जाएगी। प्रदेश स्तर पर हर महीने समीक्षा बैठक आयोजित कर स्कूलों की व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related