CG CRIME: बुजुर्ग ने पोते और मैनेजर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime: Elderly man accuses grandson and manager of fraud.

 

 

CG CRIME: बिलासपुर में सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग पेंशनर्स ने अपने पोते और बैंक मैनेजर पर मिलीभगत कर पेंशन एवं जमा राशि में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

बुजुर्ग के मुताबिक दिसंबर महीने में जब उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं पहुंची तो वे इसकी जानकारी लेने कोटा स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे। आरोप है कि बैंक पहुंचने पर मैनेजर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

बुजुर्ग का कहना है कि इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस थाने से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक की, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर वे मंगलवार को बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

 

यहां जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराते हुए उन्होंने पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।बुजुर्ग पेंशनर ने आरोप लगाया कि उनके पोते और बैंक की कथित मिलीभगत से उनकी पेंशन और खाते में जमा राशि निकाली जा रही है।

इससे उनके सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। अब उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उनकी राशि वापस दिलाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related