KORBA CRIME: ‘Dial 112’ personnel assaulted; accused arrested
KORBA CRIME: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के बरपारा में में डायल 112 के पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और झूमाझटकी का मामला सामने आया है
पुलिस के मुताबिक, दीपावली की रात डायल 112 को सूचना मिली थी कि बरपारा निवासी दारा सिंह चौहान अपनी पत्नी से गाली-गलौज और मारपीट कर रहा है। वह पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी उसने हाथापाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरक्षक सुभाष मरकाम की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1), 221(1), 132, 296, 351(3) और 352 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, दारा सिंह आदतन बदमाश है। आरोप है कि वह पहले भी नशे की हालत में पत्नी से मारपीट करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


