AIR INDIA FLIGHT: फ्लाइट के करीब फूटे पटाखे, टला बड़ा हादसा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AIR INDIA FLIGHT: Firecrackers go off near flight; major disaster averted!

 

AIR INDIA FLIGHT: ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट जब लैंड कर रही थी, उसी दौरान आसपास जमकर पटाखे छोड़े जा रहे थे।

विमान में सवार एक यात्री ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में पटाखों की चिंगारियां विमान के विंग्स के बेहद करीब दिखाई दे रही हैं।

हालांकि, चिंगारियां वास्तव में विमान के पंखों से नहीं टकराई थीं, लेकिन वीडियो में दिखाई देने वाला दृश्य काफी चिंताजनक है। इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

भारतीय कानून और DGCA के नियमों के तहत हवाई अड्डों के रनवे और अप्रोच पाथ के 5 से 10 किलोमीटर के दायरे में पटाखे छोड़ना, लेजर लाइट जलाना और हॉट एयर बैलून उड़ाना प्रतिबंधित है।

ऐसे में सवाल उठता है कि जब एयरपोर्ट के आसपास इस तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध है, तो फिर भुवनेश्वर एयरपोर्ट के इतने करीब आतिशबाजी कैसे की जा रही थी?

 

इस घटना को लेकर विमान की तकनीकी सुरक्षा पर भी चिंता जताई जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से मामले का संज्ञान लेने की जरूरत बताई गई है।

सवाल उठाया जा रहा है कि एयरपोर्ट के आसपास प्रतिबंधित गतिविधियों पर निगरानी कैसे रखी जा रही थी और इस तरह की आतिशबाजी को रोकने के लिए क्या व्यवस्था थी।

मांग की जा रही है कि एयरपोर्ट के आसपास इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना आतिशबाजी पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि यात्रियों और विमानों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related