CG ELEPHANT NEWS: हाथियों की मौत के बाद सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ELEPHANT NEWS: Questions raised once again regarding safety following elephant deaths!

 

 

CG ELEPHANT NEWS: सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के जंगल में एक मादा हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हाथी का शव करीब दो दिन पुराना है।

फिलहाल हाथी की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस इलाके में 17 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा था। इसी दौरान दल से बिछड़ने के बाद दो हाथी लापता हो गए थे। अब लापता हाथियों में से एक मादा हाथी का शव जंगल में बरामद हुआ है।

गौरतलब है कि करीब 40 दिन पहले इसी उदयपुर वन परिक्षेत्र में बिजली के तार की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई थी। उस मामले की जांच भी अब तक जारी है।

ऐसे में एक बार फिर उसी वन परिक्षेत्र में हाथी की मौत ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जंगल में करीब दो दिन तक मादा हाथी का शव पड़ा रहा, लेकिन निगरानी करने वाली टीम को इसकी जानकारी समय रहते क्यों नहीं मिल सकी?

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related